बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट महरहा रोड स्थित एस एम टेंपल से निकाली गई देवी-देवताओं की शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की रही भीड़
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के निकट महरहा रोड स्थित एस एम टेंपल से बुधवार की शाम 4:30 बजे से भगवान श्री गणेश वीर हनुमान भगवान परशुराम शंकर पार्वती कार्तिकेय एवं नंदी देवी देवताओं की शोभायात्रा पूजा अर्चना करने के बाद निकाली गई। यह शोभायात्रा बिंदकी कस्बे के विभिन्न मार्गो में घूमी। बताया गया कि गुरुवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा होगा।