रामपुर: जमीनी विवाद को लेकर कमोरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Rampur, Rampur | May 1, 2026 जमीनी विवाद को लेकर कमोरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है । मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है दोनों तरफ से तहरीर मिली है पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई करेंगे।