मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ‘प्रारंभिक उत्तर भारत और इसके सिक्के’ पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह आयोजन मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर शाम 6.30 बजे होगा। इस पुस्तक के लेखक देवेन्द्र हांडा व अनुवादक मनीष वर्मा हैं। इसका संग्रह हिंदुजा फाउंडेशन ने किया है।