नवाबगंज: ज़ैदपुर कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया
जैदपुर कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जैदपुर कस्बा के पानी टंकी के निकट नंदकिशोर द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार करीब 2:30 बजे भाजपा पर विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष रावत ने शुभारंभ किया।