लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामले में वारंटी चल रहे 3 वारंटी अभियुक्तों को गंगाबेहड़ गांव से किया गिरिफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामले में वारंटी चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गंगाबेहड़ गांव से आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों बरकत, आसिफ उर्फ आशिक अली व अफसर उर्फ ऑफिसर अली के खिलाफ फूलबेहड़ कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर तीनों वारंटी अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया गया है।