पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली सुनील कुमार भारद्वाज ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के मद्देनजर नाराहट थाना परिसर में थानाध्यक्ष नाराहट पारुल चंदेल एवं पुलिस स्टाफ के साथ बैठक का आयोजन किया। जहां बैठक के दौरान उन्होंने संबंधितों को आपराधिक घटनाओं में कमी लाने एवं फरियादियों की समस्याओं के गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।