रहुई: मोरा तालाब ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Rahui, Nalanda | Jul 9, 2026 भागन बिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल व्यक्ति खून से लथपथ हालत में ओवरब्रिज पर पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही भागन बिगहा थाना की गश्ती पुलिस की नजर घायल पर पड़ी। पुलिस ने बिना देर किए उसे उठाकर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जा