सोनपुर मंडल में सात दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन, रावण दहन के बाद हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक
📍 सोनपुर, 20 अक्टूबर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में 14 से 20 अक्टूबर तक आयोजित सात दिवसीय भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का समापन मंगलवार को रेलवे स्टेडियम में हुआ। अंतिम दिन रावण दहन और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।
इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, त्याग और मर्यादा पर आधारित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सोनपुर मंडल की इस पहल का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है।
तिरहूत न्यूज़ | Tirhut News तिरहूत की आवाज़, जनता की जुबानी
#Sonpur #ShriRamLeela #SonpurDivision #EastCentralRailway #TirhutNews
Bihar, India | Oct 21, 2026