दरभंगा: भाकपा माले के राज्य सम्मेलन में महागठबंधन दलों के नेताओं का महाजुटान, सम्मेलन का पोस्टर जारी
भाकपा–माले का 12वाँ बिहार राज्य सम्मेलन आगामी 16–18 मई 2026 को दरभंगा में आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन के खुले सत्र में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के राज्य स्तर के नेताओं की व्यापक भागीदारी की संभावना है। पार्टी ने इसके लिए औपचारिक रूप से सहयोगी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस संबंध में गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे जानकारी दी गई।