सैदपुर: अलिमापुर में सबमर्सिबल बोरिंग के दौरान सिर पर गिरी मशीन से मिस्त्री की जान गई, बोरवेल में सीने तक धंस गए अशोक
खानपुर थानाक्षेत्र के अलिमापुर गाँव से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है। सबमर्सिबल बोरिंग का कार्य कर रहे करमपुर गाँव निवासी 50 वर्षीय मिस्त्री अशोक राम पुत्र सहती राम की सिर पर भारी मशीन गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।