मड़ियाहू: कमरे में सो रहे दो सगे भाइयों पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों गंभीर घायल
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव हनुमान नगर में रविवार तड़के पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कमरे में सो रहे दो सगे भाइयों पर उनके चाचा ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में 25 वर्षीय राज सिंह और 22 वर्षीय उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जौनपुर