खुरई: कुशभाऊ ठाकरे वार्ड में चोरों ने खेत से सिंचाई मोटर पंप की ₹40 हजार की केबल चुराई
Khurai, Sagar | Oct 14, 2025 मंगलवार शाम लगभग 5 बजे कुशभाऊ ठाकरे वार्ड निवासी किसान नारायण सिंह यादव ने शहरी थाने में रिपोर्ट लिखाई कि दो दिन पहले उसके खेत के ट्यूब बेल की मोटर जलने से उसे निकलवाकर सुधारने के लिए भेजी थी, मोटर की केबिल खेत में ही छोड़ दी थी, मंगलवार सुबह खेत पर जाने पर देखा कि केबिल नहीं है, और पीछे की ओर की फेंसिंग जाली टूटी है, केबिल की कीमत लगभग 40 हजार है