सेन्हा: सेन्हा में पड़हा समाज की बैठक, प्रेम प्रसंग, नगदी-जेवर मामले का निपटारा, पेशा कानून और ग्राम सभा सशक्त करने पर हुई चर्चा
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत अंतर्गत पड़हा बगीचा, रानीगंज बाजार टांड़ में सोमवार अपराह्न करीब 3 बजे 15 पड़हा गढ़कसमार बेल के तत्वावधान में पड़हा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक एवं पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े एक मामले पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।