फर्रुखाबाद: प्रेम विवाह की रंजिश में कत्ल, कार में गला घोंटकर हत्या, शव अंडरपास पर फेंका गया - ASP ने सफल अनावरण की दी जानकारी
प्रेम विवाह की आग में सुलग रही रंजिश ने एक और युवक की जान ले ली। नगला बहादुर अंडरपास के पास मिले शव की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान विक्रम राजपूत पुत्र सर्वेश, निवासी ग्राम बलीपुर थाना कमालगंज के रूप में हुई है। मृतक की हत्या प्रेम विवाह के चलते हुई थी।मामले का सफल अनावरण पुलिस ने किया।ASP का बयान गुरुवार शाम 6:05 बजे आया।