इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसैना में महिला ने ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
Iglas, Aligarh | Apr 21, 2026 इगलास। इब्राहीमपुर निवासी निकिता के प्रार्थनापत्र पर दहेज के लिए उत्पीड़ित करने तथा पांच माह का गर्भ गिराने संबंधी आरोपों के संबंध में महिला आयोग के आदेश पर ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी ग्राम गुरसैना निवासी संजू पुत्र भंवर सिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दान दहेज देकर 11 मार्च 2024 को शादी हुई थी।