मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है। 8 नवंबर देर रात मिली जानकारी में पन्ना जिले के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है, वह वर्तमान में मैहर में नायब तहसीलदार पद पर पदस्थ है। गुना में आरोन के पहारूआ गांव निवासी मोनिका धाकड़ पहले प्रयास में डीएसपी बन गई। उनके पिता शैतान सिंह धाकड़ पंचायत के सरपंच है।