कायमगंज: गांव मुरैठी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बैगनएआर कार सवार दंपति और उनके 2 बेटे घायल, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
अमृतपुर निवासी राजेश पाठक उनकी पत्नी मीना और बेटे अनुपम और आशीष अपनी वैगन आर कार से शमशाबाद रिश्तेदारी से मंगलवार रात को वापस लौट रहे थे।तभी शमशाबाद के गांव मुरैठी के पास ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसमें के सवार चारों लोग घायल हो गए। कार पूरी तरह छटग्रस्त हो गई और घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। घायल आशीष पाठक ने जानकारी दी।