अकबरपुर: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जताया आक्रोश
अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन को लेकर हुए हिंसक हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने सोमवार को 2:00 बजे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।