बहराइच: भरथापुर में डूबी नाव, 8 लोग लापता, एक शव बरामद, 13 व्यक्तियों को बचाया गया, 22 व्यक्ति थे सवार- पुलिस अधीक्षक
बहराइच के थाना सुजौली के ग्राम भरथा पुर में बुधवार को एक नाव पलट गई। नाव में 22 लोग सवार थे, जिनमें से 13 को बचा लिया गया है। रमजैया (60 वर्ष) का शव मिल चुका है, जबकि अब भी 8 लोग लापता हैं। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया है की रेस्क्यू कार्य जारी है।