चायल: चायल तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कानून गो व लेखपाल पर गंभीर आरोप, अधिवक्ताओं में नाराजगी
लेखपाल एवं कानून गो की कथित मनमानी और अवैध वसूली के आरोपों से नाराज अधिवक्ताओं ने चायल तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन चायल के महामंत्री अजीत सिंह ने भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। शनिवार 2 बजे का मामला!