इसुआपुर: रामचौरा में पुलिस ने छापा मारकर 20 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Ishupur, Saran | Apr 20, 2026 थानाक्षेत्र के रामचौरा में पुलिस ने छापामारी करके 20 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया। पुलिस ने सोमवार की दोपहर बारह बजे बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने रामचौरा में कार्रवाई करते हुए रामचौरा निवासी धीरज मांझी ,अजय बैठा व भकुरा निवासी भगवान साह को बीस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।