स्याना: नगर के हापुड़ मार्ग स्थित एक मैदान पर भाकियू अराजनैतिक संगठन द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों की भीड़ उमड़ी
Siyana, Bulandshahr | May 15, 2026
नगर के हापुड़ मार्ग स्थित एक मैदान पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने बताया कि संगठन के स्थापना दिवस पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। किसान सम्मेलन में मौजूद संगठन के नेताओं ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।