सांगानेर: बोराज बेगस रोड पर स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार
जयपुर ग्रामीण के बोराज बेगस रोड स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों के निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी करने का मामला सामने आया हैं। चोरी की सूचना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना के बाद मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वही पीड़ित मोहनलाल कुमावत ने बताया कि लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।