बालोद: देर रात नयापारा में घूमते दिखे तीन बाइक सवार युवक, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद चिंता बढ़ी
Balod, Balod | Jun 21, 2026 बालोद शहर के वार्ड क्रमांक-3 नयापारा क्षेत्र में देर रात तीन बाइक सवार युवकों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। फुटेज के अनुसार 20 जून की रात करीब 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 35 मिनट के बीच तीन अलग-अलग बाइक पर सवार युवक तुलसी नगर, कपिलेश्वर मंदिर के पीछे स्थित क्षेत्र और धरसा रोड पर घूमते नजर आए।