गुमला: खेत में वज्रपात से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे परिजन
Gumla, Gumla | May 17, 2026 बसिया थाना क्षेत्र के जोलो गांव में शनिवार की दोपहर तेज आंधी-तूफान के बीच खेत में मवेशी चरा रही 13 वर्षीय छात्रा निर्मला मिंज बज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। छात्रा अपने मवेशियों को चराने खेत गई थी। सदर अस्पताल में रिम्स रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस नहीं मिलने से परिजन परेशान रहे। परिजन जमीन बेचकर निजी अस्पताल ले जाने की बात कर रहे थे।