भाजपा की सालोन बी मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह एवं जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।