रफीगंज: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत, रफीगंज में श्रद्धा का दिखा नज़ारा
रफीगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। वट सावित्री पूजा के अवसर पर सुबह 7 बजे से ही विभिन्न बट वृक्षों के समीप महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।