कन्नौज: यातायात पुलिस के द्वारा शहर की गोल कुआं चौराहा पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियम समझाते हुए दिए पुरस्कार
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खा द्वारा गोल कुआं चौराहे पर स्कूल से वापस आ रहे छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए,पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छात्र एवं छात्राओं से यात्रा नियमों से संबंधित सवाल पूछे गए सही जवाब देने वाले छात्र एवं छात्राओं को इनाम देकर उत्सवर्धन किया गया।