कन्नौज: आगामी त्यौहारों को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक, दिए निर्देश।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आगामी ईद, नवरात्रि/रामनवमी एवं अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न हुयी। डीएम ने शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को तैयारी को लेकर निर्देश दिए हैं।