कन्नौज: बीएसपी प्रत्याशी के बयान पर बीजेपी ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया ने किया पलटवार।
बीएसपी प्रत्याशी इमरान ने बीजेपी के 400पार वाले नारे पर कटाक्ष करते हुए बयान दिया था। शनिवार को शहर में भाजपा ब्लाक प्रमुख रामू कठेरिया ने बयान पर पलटवार करते हुए हमला बोला है। रामू कठेरिया ने कहा कि बीएसपी के पास कन्नौज में कोई प्रत्याशी नहीं मिला इसलिए बाहर से लाना पड़ा। 2047 तक भाजपा भारत को विकसित राष्ट्र बना देगी 400पार का सपना पूरा होगा।