शाजापुर में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश ने गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रमुख सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को दिया गया। संघ ने प्रदेशभर के कार्यरत और सेवानिवृत्त तृतीय वर्ग कर्मचारियों की 11 सूत्रीय प्रमुख मांगों और लंबित समस्याओं को शासन के समक्ष रखा।