सूरतगढ़: यूजीसी नियम-2026 वापस लेने की मांग, 26 संगठनों ने उठाई आवाज, कांग्रेस विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
सूरतगढ़ में समता आंदोलन समिति के नेतृत्व में सामान्य वर्ग के 26 संगठनों ने यूजीसी नियम-2026 को भेदभावपूर्ण बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। शुक्रवार दोपहर प्रतिनिधियों ने कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर और भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान को ज्ञापन सौंपकर समर्थन मांगा तथा नियमों की समीक्षा कर जांच समितियों में सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की मांग की।