समाजवादी पार्टी की पीडीए संवाद यात्रा पहुंची चित्रकूट यात्रा की ललितपुर से की है शुरुआत। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष झांसी महेश कश्यप के नेतृत्व में आज बुधवार की सुबह 11:00 बजे पीडीए संवाद यात्रा चित्रकूट पहुंची है यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में सपा के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह यात्रा चित्रकूट पहुंची है जिसमें विशेष रूप से पीडीए समाज के लोगों के बीच जाकर एक बड़ी बैठक की गई है जिसमें बताया गया कि आज की सरकार किस तरह से पीडीए समाज के साथ दोहरा चरित्र अपना रही है उन्होंने कहा कि जो सुख सुविधाये पीडीए समाज को मिलना चाहिए वह इस वर्तमान सरकार में पिछले 9 सालों से नहीं दी गई उन्होंने बताया की यात्रा का मुख्य उद्देश्य सपा से लोगों को जोड़ने और समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है
Karwi, Chitrakoot | Jul 29, 2026