उचकागांव: उचकागांव में अपहृता छह दिन बाद आरोपित के साथ बरामद
उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव से छह दिन पूर्व शादी की नीयत से अपहृत हुई युवती को पुलिस ने रविवार की रात्रि उचकागांव थाना क्षेत्र के असंदापुर गांव निवासी आरोपित एजाज अली के घर से बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अपहृत हुई युवती के पिता के आवेदन पर खोजबीन करने के बाद आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी।