लाडपुरा: पति को घर के बाहर बुलाकर चाकू से हत्या, पत्नी ने 3 दिन से परेशान करने के आरोप लगाए, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Apr 10, 2026 शब्बीर अली की गुरुवार को रात करीब 8.30 बजे चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आज (शुक्रवार) न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजन रोते बिलखते रहे। इस दौरान परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।