बदलापुर: बबुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में देर रात एक करीब 17 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अनुज निषाद की पुत्री काजल निषाद के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम करवाई में जुटी हुई है । जबकि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर द