सांगानेर: जयपुर: पूजा के बहाने युवती से मंगलसूत्र और नकदी ठगी, दंपती पर केस
जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में कथित ज्योतिष दंपती पर 26 वर्षीय युवती से पूजा-पाठ के बहाने मंगलसूत्र और हजारों रुपये ठगने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि दंपती उसे उज्जैन ले गए, जहां पूजा के नाम पर मंगलसूत्र उतरवाकर अपने पास रख लिया और नकदी भी ऐंठ ली। बाद में मंगलसूत्र वापस मांगने पर धमकी दी गई।