सिकंदरा: सिकंदरा के लछुआड़ में जुटेंगे बिहार के युवा, डीवाईएफआई राज्य सम्मेलन की तैयारी तेज
Sikandra, Jamui | May 28, 2026 सिकंदरा एवं लछुआड़ क्षेत्र में डीवाईएफआई के 15वें बिहार राज्य सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 13-14 जून 2026 को होने वाले सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, पलायन, बेरोजगारी और नशा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। “सबको शिक्षा, सबको काम” के नारे के साथ प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव हिमांशु भट्टाचार्य, विधायक अजय कुमार शामिल होंगे।