चरखारी: चरखारी कस्बे में दुकान के बाहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी और शुरू की जांच
चरखारी के मोहल्ला रायनपुर निवासी दीनदयाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अप्रैल को वह अपने साले दीपक कुमार के नाम पर पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चरखारी आया था। 30 अप्रैल की रात में मंडी चरखारी में छुंगन महाराज की दुकान के सामने खड़ा कर दिया था और अपने घर चला गया। तभी ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।