सरायरंजन: सराय रंजन के भगवतपुर में श्मशान भूमि पर कन्या विवाह मंडप निर्माण का लोगों ने किया विरोध
सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के भगवतपुर पंचायत में स्मशान की भूमि पर कन्या विवाह मंडप के निर्माण की जानकारी मिलने के बाद लोग भड़क गए। बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर लोग इस निर्माण का विरोध कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि उपलब्ध है बावजूद इसके स्मशान की भूमि पर विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है।