दरभंगा: दरभंगा क्लब में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा दरभंगा इकाई के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और गौरवपूर्ण वातावरण में शनिवार को दोपहर 2 बजे मनाई गई। यह कार्यक्रम दरभंगा क्लब, लहेरियासराय स्थित सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के बुद्धिजीवी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।