सैदपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर सैदपुर नगर के पश्चिम बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पूरी रात हुआ भक्तिमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन
सैदपुर नगर के पश्चिम बाजार स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जो गुरुवार से शुरू होकर शुक्रवार को सुबह तक चला। पाठ संपन्न होने के उपरांत हवन-यज्ञ कर पूर्णाहुति की गई।