प्रयागराज: पिछले 4 साल से दोनों फेफड़े डैमेज होने के बावजूद महाकुंभ के अमृत स्नान में शामिल हुए महंत बने चर्चा का विषय
संगम की रेती पर सजे महाकुंभ में देश दुनिया के साधु संत आए हुए हैं।आवाहन अखाड़े के श्री महंत इंद्रगिरी महाराज चर्चा में है।पिछले 4 साल से उनके दोनों फेफड़े डैमेज हैं।AIIMS चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया है।वह 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। उनकी देखभाल डॉक्टर नहीं बल्कि शिष्य कर रहे हैं। जिसका वीडियो आज शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे सामने आया है।