होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री का हितग्राहियों को पेंशन की वितरित
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के 33.92 लाख हितग्राहियों के खातों में 203.56 करोड़ की पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े इस दौरान सीएम ने कहा कि बुजुर्गों, असहायों और दिव्यांगजनों का सम्मान करना हमारा धर्म है।