सासाराम: भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सासाराम में जागरूकता रथ किया गया रवाना
Sasaram, Rohtas | Jan 23, 2025 भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सासाराम में जागरूकता रथ रवाना रोहतास जिला में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा (15-28 जनवरी) के तहत जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता और आपदा शाखा के प्रभारी भी उपस्थित रहे। नाट्य मंडल द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए भूकंप सुरक्षा का संदेश दिया गया।