हाजीपुर में धूमधाम से हुआ रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
डीएम ने दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने लोगों से विजयादशमी के मूल संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अहंकार, क्रोध, द्वेष और नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग कर सत्य, सदाचार एवं नैतिकता के मार्ग पर चलना चाहिए। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ प्रबंधन के साथ अग्निशमन दल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई थी। प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जिला प्रशासन ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
जिला प्रशासन, वैशाली की ओर से जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। प्रशासन ने लोगों से सत्य, सद्भाव, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने तथा एक मजबूत, समरस और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
#हाजीपुर #वैशाली #रावणदहन #विजयादशमी #अक्षयवट_राय_स्टेडियम #वर्षा_सिंह #अवधेश_सिंह #जिला_प्रशासन_वैशाली #बुराईपरअच्छाईकीजीत #YoungIndiaNews