चिनिया: चिनियां में दर्दनाक बाइक हादसा, पारा शिक्षक गंभीर रूप से घायल, गढ़वा रेफर
Chinia, Garhwa | May 2, 2026 चिनियां थाना मुख्यालय में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पारा शिक्षक राजेश कुमार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। वे चिनियां निवासी हैं और अपने निजी कार्य से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील प्रसाद के होटल के सामने अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।