शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील के ग्राम मांगरोल और ईश्वरी में पुश्तैनी जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में कथित फेरबदल का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 250 से 300 बीघा जमीन के रिकॉर्ड से किसानों के नाम हटा दिए गए, कुछ निजी जमीनों को शासकीय भूमि दर्ज कर दिया गया और कुछ पर अन्य लोगों के नाम चढ़ा दिए गए।