पटना ग्रामीण: बिहार के 19 जिलों में आज हो सकती है बारिश, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट
बिहार में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली मंगलवार की सुबह 7 बजे जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।