बनमनखी: हरभंगा में महिला की मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया
सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरभंगा गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दो बच्चों की मां सोनी कुमारी ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद देवर ने खिड़की से झांककर स्थिति देखी और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा गया। गंभीर हालत में पहले उसे जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया, जहां से चिकित्सको